sitamarhi news: नशे में मां बाप को दी गाली, पिता ने किया पुलिस के हवाले

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बथनाहा पश्चिमी पंचायत के भुसुलवा गांव में एक पुत्र ने शराब के नशे में अपने माता-पिता को इतनी गालियां दी और इतना हंगामा किया कि पिता से रहा नहीं गया.

विज्ञापन

बथनाहा. थाना क्षेत्र के बथनाहा पश्चिमी पंचायत के भुसुलवा गांव में एक पुत्र ने शराब के नशे में अपने माता-पिता को इतनी गालियां दी और इतना हंगामा किया कि पिता से रहा नहीं गया. पिता द्वारा 112 नंबर पर डायल करके पुलिस को बुलाकर पुत्र को पुलिस के हवाले करना पड़ा. आरोपित की पहचान भुसुलवा गांव निवासी जवाहर राय के पुत्र विश्वजीत कुमार के रुप में की गयी है. पुलिस द्वारा आरोपित की मेडिकल जांच करायी गयी, जिसमें अल्कोहल की मात्रा पाये जाने के बाद मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुष्टि थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने की. बस चालक की मौत मामले में आरोपित खलासी गिरफ्तार सीतामढ़ी. रेलवे स्टेशन स्थित सरकारी बस स्टैंड में सोमवार की देर रात आपसी विवाद में बीआइपी बस के खलासी रमेश कुमार चौधरी के हमला से जख्मी चालक मकेश्वर झा की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के दरधा मोहम्मदपुर निवासी 55 वर्षीय मकेश्वर झा के पुत्र प्रिंस कुमार के आवेदन पर मेहसौल थाने में दर्ज प्राथमिकी में खलासी को आरोपित किया गया है. मेहसौल की प्रभारी थानाध्यक्ष कुमारी पुष्पा ने बताया कि आरोपित खलासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन