Sitamarhi: चाकू से हमला कर युवक को किया लहूलुहान, भर्ती

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 22 Oct 2025 10:07 PM

विज्ञापन

मेहसौल थाना क्षेत्र के बसवरिया में 10 से 15 की संख्या में आए बदमाशों ने एक युवक के सिर पर चाकू से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. मेहसौल थाना क्षेत्र के बसवरिया में 10 से 15 की संख्या में आए बदमाशों ने एक युवक के सिर पर चाकू से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बसवरिया वार्ड नंबर 25 निवासी नवीन प्रसाद श्रीवास्तव के पुत्र आदित्य कुमार उर्फ मिंटू कुमार के रूप हुई है. चाकू लगने के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आदित्य को सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. जख्मी युवक ने बदमाशों की पहचान करते हुए कहा कि मैं किराना दुकान से सामान खरीदने जा रहा था, उसी दौरान 10 से 15 की संख्या में आए बदमाशों ने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया. सभी बदमाश नशे की हालत में था. मेरी इनसे पूर्व में कोई दुश्मनी नहीं थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन