चोरौत में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 01 Aug 2025 7:45 PM
स्थानीय थाना क्षेत्र की चोरौत पश्चिमी पंचायत के पुरानडीह गांव निवासी नचारी मुखिया के 18 वर्षीय पुत्र मधुरेंद्र मुखिया की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है.
चोरौत. स्थानीय थाना क्षेत्र की चोरौत पश्चिमी पंचायत के पुरानडीह गांव निवासी नचारी मुखिया के 18 वर्षीय पुत्र मधुरेंद्र मुखिया की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली. परिजनों ने बताया कि उसकी मौत बीमारी के कारण हुई है. मृतक के पिता ने बताया कि बेटा बाहर रहता था और होटल में काम करता था. लगभग 10-12 दिनों से बीमार चल रहा था. उसे घर चले आने के लिए कहा गया, ताकि उसका इलाज करवाया जाए. घर पर ही उसका इलाज चल रहा था. लेकिन, आज 10 बजे दिन में अचानक उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से दाह संस्कार कर दिया है. मृतक पिता एवं परिजनों ने थानाध्यक्ष को आवेदन देते हुए कहा कि बीमारी के कारण मौत हुई है. लोगों द्वारा गलत अफवाह फैलाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










