यौन उत्पीड़न मामले के आरोपित के घर चिपकाया इश्तिहार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 24 Oct 2025 7:15 PM
स्थानीय थाने की पुलिस ने दो वर्ष शादी का झांसा देकर युवती से पूर्व यौन उत्पीड़न मामले के फरार आरोपित बाजपट्टी गोट वार्ड नंबर चार निवासी मो तुफैल पिता मो मोती अंसारी के घर न्यायालय के निर्गत इश्तिहार चिपकाया.
बाजपट्टी. स्थानीय थाने की पुलिस ने दो वर्ष शादी का झांसा देकर युवती से पूर्व यौन उत्पीड़न मामले के फरार आरोपित बाजपट्टी गोट वार्ड नंबर चार निवासी मो तुफैल पिता मो मोती अंसारी के घर न्यायालय के निर्गत इश्तिहार चिपकाया. अनुसंधानकर्ता प्रपुअनि जेपी यादव के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त कार्रवाई की गयी. इस संदर्भ में थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 331/23 दर्ज की गयी है. पुत्री के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की के अपहरण की प्राथमिकी उसके मां ने दर्ज करायी है. घटना 20 अक्टूबर की है. लड़की अपने घर से निकली लेकिन वापस नहीं आयी. मामले में मनोज कुमार, लक्ष्मी महतो, फुलझरिया देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










