ePaper

बाइक चालकों से आठ हजार का चालान काटा

Updated at : 02 Nov 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक चालकों से आठ हजार का चालान काटा

एसपी अमित रंजन के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भिट्ठा थाने की पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है.

विज्ञापन

सुरसंड. एसपी अमित रंजन के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भिट्ठा थाने की पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में शनिवार की देर शाम थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में नवाही चांदनी चौक के समीप एनएच 227 पर चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे आठ बाइक चालकों का आठ हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा. 1050 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई पुपरी. विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक और विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान के तहत अब तक 1050 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 107 के अंतर्गत कारवाई की गयी है. एएसपी सह एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया कि अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि चुनाव अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास न कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन