भिट्ठा में वाहन चेकिंग में 55 हजार का चालान कटा
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 17 Aug 2025 7:24 PM
एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना व भिट्ठा पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
सुरसंड. एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना व भिट्ठा पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार की देर शाम स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से 41 हजार जबकि भिट्ठा थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में 14 हजार 500 यानी कुल 55 हजार 500 का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा. 257 बोतल देसी शराब जब्त, तस्कर हुआ फरार सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने शनिवार की रात पिलर संख्या 302/6 व 302/10 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 257 बोतल देसी शराब जब्त कर लिया. जबकि जवानों को देखते ही तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जब्त की गयी शराब को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










