कोचिंग निबंधन को अब तक 260 आवेदन

डुमरा : बिहार कोचिंग अधिनियम के तहत आवेदन देने की आखिरी तिथि पर शनिवार को प्राइवेट कोचिंग संचालकों को भीड़ उमड़ पड़ी. बताया गया कि अंतिम दिन 171 कोचिंग संचालकों ने अपने कोचिंग संस्थानों के निबंधन के लिए आवेदन दिया. डीइओ सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को भी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. आवेदनों की […]
डुमरा : बिहार कोचिंग अधिनियम के तहत आवेदन देने की आखिरी तिथि पर शनिवार को प्राइवेट कोचिंग संचालकों को भीड़ उमड़ पड़ी. बताया गया कि अंतिम दिन 171 कोचिंग संचालकों ने अपने कोचिंग संस्थानों के निबंधन के लिए आवेदन दिया. डीइओ सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को भी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे.
आवेदनों की प्राप्ती के बाद उसे अनुमंडलवार सूचीबद्ध किया जाएगा और फिर नामित जांच अधिकारियों के माध्यम से जांच करायी जाएगी. बताते चलें कि इससे पूर्व 89 कोचिंग संचालकों द्वारा आवेदन दिया गया था. कोचिंग संचालकों को मानक के अनुरूप कोचिंग संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधिनियम को सख्ती के साथ लागू करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










