एसडीओ से मिल शिष्टमंडल ने सौंपा मांग पत्र

Published at :04 Jun 2017 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ से मिल शिष्टमंडल ने सौंपा मांग पत्र

पुपरी : भाकपा (एम) की अनुमंडल ने कमेटी की एक शिष्टमंडल कॉमरेड भरत सिंह के नेतृत्व में एसडीओ से मिल कर 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में सभी वर्ग के गरीबों का नाम बीपीएल सूची में शामिल करने, वंचितों के नाम राशन कार्ड निर्गत करने, बिना भेद-भाव सभी को रुपये की दर से […]

विज्ञापन

पुपरी : भाकपा (एम) की अनुमंडल ने कमेटी की एक शिष्टमंडल कॉमरेड भरत सिंह के नेतृत्व में एसडीओ से मिल कर 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में सभी वर्ग के गरीबों का नाम बीपीएल सूची में शामिल करने, वंचितों के नाम राशन कार्ड निर्गत करने, बिना भेद-भाव सभी को रुपये की दर से 50 किलो खाद्यान देने, अनाज के बदले कैश के स्थानांतरण पर रोक लगाने, आंधी- तूफान व ओलावृष्टि हुई फसल की क्षति का मुआवजा किसानों को देने, बंद पड़े नल-कूपों को अविलंब चालू कराने,

किसानों की ऋण माफ कराने, परचाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने व महादलित समेत अन्य भूमिहीनों को वास की जमीन उपलब्ध कराने, मनरेगा, 12 वीं, 13 वीं व 14वी वित्त आयोग के तहत किये गये कार्यों की जांच कराने व जांच प्रतिवेदन सार्वजनिक करने समेत अन्य मांग शामिल हैं. शिष्टमंडल में राम पदार्थ मिश्र, देवेंद्र प्रसाद यादव, सुरेश बैठा, शैलेंद्र कुमार, राजेश सिंह, मदन राय, चुनचुन सिंह, रामरति देवी, दिगम्बर ठाकुर व शंकर पासवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन