हत्या व हादसे के बीच उलझा शिवनाथ की मौत का रहस्य

Published at :02 Jun 2017 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या व हादसे के बीच उलझा शिवनाथ की मौत का रहस्य

सीतामढ़ी : राजोपट्टी निवासी शिवनाथ यादव की हत्या उसके साढू ने बुलाकर रीगा में कर दी, या फिर सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी. मृतक के परिजन मामले को हत्या करार दे रहे है, जबकि आरोपी के परिजन हादसे में मौत की बात कह रहे है. पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है, […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : राजोपट्टी निवासी शिवनाथ यादव की हत्या उसके साढू ने बुलाकर रीगा में कर दी, या फिर सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी. मृतक के परिजन मामले को हत्या करार दे रहे है, जबकि आरोपी के परिजन हादसे में मौत की बात कह रहे है.

पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है,
लेकिन तत्काल हत्या व हादसा के बीच शिवनाथ यादव की मौत का रहस्य उलझ कर रह गया है. सीतामढ़ी पुलिस के अलावा रीगा पुलिस भी मौत पर छाये सस्पेंस से पर्दा उठाने में लगी हुई है. मृतक की बाइक सिंघोरवा के पास मिली है. जबकि सीतामढ़ी से नरसामा जाने के रास्ते में सिंघोरवा नहीं पड़ता है. लिहाजा शक बढ़ गया है. इधर, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गंभीर चोट बताया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन