विवाहिता के साथ दुष्कर्म,भरती

Published at :07 Apr 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता के साथ दुष्कर्म,भरती

सीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम एक विवाहिता के साथ जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया. वहीं विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गयी. स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को इलाज के लिये एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर ले जाया गया. लेकिन वहां अस्पताल प्रशासन ने मामला आपराधिक होने के […]

विज्ञापन
सीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम एक विवाहिता के साथ जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया. वहीं विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गयी.
स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को इलाज के लिये एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर ले जाया गया. लेकिन वहां अस्पताल प्रशासन ने मामला आपराधिक होने के चलते भरती से इनकार कर दिया. लिहाजा पीड़िता महिला थाना सीतामढ़ी पहुंची. जहां से पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उसकी चिकित्सा जारी है. पुलिस को दिये गये बयान में पीड़िता ने गांव के हीं बमबम चौधरी व राजू सहनी को आरोपित किया है.
बताया है कि उसके पति परदेस में रहते है. वह तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है. मंगलवार की शाम जब वह बाजार से अपने घर लौट रहीं थी, तभी रास्ते में बमबम चौधरी ने राजू सहनी के साथ मिलकर उसे रोक लिया.
वहीं खेत में उठा कर ले गया, जहां दोनों ने मिलकर उसे पटक दिया. वहीं बमबम चौधरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.इस दौरान विरोध करने पर बमबम चौधरी ने महिला की पिटायी भी कर दी. बाद में स्थानीय लोगों के पहुंचने पर दोनों भाग निकले. ग्रामीणों द्वारा जख्मी को इलाज के लिए बुधवार को एसकेएमसीएच ले जाया गया. जहां से उसे वापस भेज दिया गया. इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंच कर अर्जी दी. फिलहाल जख्मी महिला का सदर अस्पताल में इलाज जारी है. महिला थानाध्यक्ष भूदेव दास ने बताया है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन