तस्करी के समान के साथ दो पकड़ाये

Published at :06 Apr 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
तस्करी के समान के साथ दो पकड़ाये

बैरगनिया : सीमा पर तैनात एसएसबी 20 वी बटालियन के बी कंपनी के जवानों ने दो बाइक समेत तस्करी के मोबाइल पार्ट्स व कॉस्मेटिक सामाग्री के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर कस्टम के हवाले कर दिया है. गिरफ्तार तस्करों में मेजरगंज थाना के जमला परसा निवासी मुन्ना कुमार व नेपाल के रौतहट जिले के […]

विज्ञापन

बैरगनिया : सीमा पर तैनात एसएसबी 20 वी बटालियन के बी कंपनी के जवानों ने दो बाइक समेत तस्करी के मोबाइल पार्ट्स व कॉस्मेटिक सामाग्री के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर कस्टम के हवाले कर दिया है. गिरफ्तार तस्करों में मेजरगंज थाना के जमला परसा निवासी मुन्ना कुमार व नेपाल के रौतहट जिले के बंजरहा निवासी राम सागर प्रसाद के रूप में की गयी है. इंस्पेक्टर अमिताभ कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि बॉर्डर पीलर संख्या 342/24 के पास गश्त लगा रहे जवानों ने तस्करी के मोबाइल पार्ट्स के साथ मेजरगंज थाना के जमला परसा निवासी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया.

वहीं उसकी बाइक नंबर बीआर 60 एए-2676 भी जब्त किया. उसके पास से 29 हजार 950 रुपये के तस्करी के मोबाइल के पार्ट्स बरामद किया गया. जब्त बाइक व मोबाइल पार्ट्स व गिरफ्तार तस्कर को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है. जबकि दूसरी कार्रवाई में एसएसबी जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या 343/3 के पास से तस्करी के कॉस्मेटिक सामान के साथ नेपाल के रौतहट जिले के बंजरहा निवासी तस्कर राम सागर प्रसाद को गिरफ्तार किया. वह बाइक नंबर बीआर 5ए-3158 से नेपाल से कॉस्मेटिक सामान लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था. जब्त सामान व बाइक की कीमत 40 हजार 737 रुपये आंकी गयी है. जब्त तस्करी के कॉस्मेटिक सामग्री, बाइक व तस्कर को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन