आवंटन के चार माह बाद भी भत्ते का भुगतान नहीं

Published at :06 Apr 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
आवंटन के चार माह बाद भी भत्ते का भुगतान नहीं

त्योहार में भी नहीं हुआ राशि का भुगतान बथनाहा : प्रखंड के सैकड़ों पंचायत जनप्रतिनिधि पिछले करीब डेढ़ साल से बकाया भत्ता की राशि के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं दिया जा रहा है. कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब चार माह पूर्व ही जिला से […]

विज्ञापन

त्योहार में भी नहीं हुआ राशि का भुगतान

बथनाहा : प्रखंड के सैकड़ों पंचायत जनप्रतिनिधि पिछले करीब डेढ़ साल से बकाया भत्ता की राशि के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं दिया जा रहा है.
कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब चार माह पूर्व ही जिला से राशि का आवंटन कर दिया गया था. इस बीच होली समेत कई त्योहार भी बीत गये, जिसमें पंचायत जनप्रतिनिधियों को उम्मीद थी कि कम से कम त्योहार में बकाया राशि का भुगतान जरूर हो जाएगा, लेकिन उनकी उस उम्मीद पर पानी फिर गया. दिग्घी पंचायत के एक जनप्रतिनिधि द्वारा भत्ते की राशि मांगे जाने पर प्रखंड नाजिर के साथ झगड़ा भी हुआ था. यह मुद्दा विगत दिनों प्रखंड प्रमुख कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में उठा था. बैठक में मौजूद उपप्रमुख विनोद बिहारी प्रसाद ने बैठक में आरोप लगाया था कि उन्हें कार्यालय सूत्रों से जानकारी मिली थी
कि भत्ते की राशि को प्रखंड ब्याज पर दिया गया है, इसलिए प्रखंड कार्यालय द्वारा भुगतान करने में आनाकानी किया जा रहा है. इस संबंध में बीडीओ ई विनय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक भुगतान क्यों नहीं किया गया है, नाजिर से इसकी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन