छह को पुरौना में होगा यज्ञोपवित संस्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : ब्रह्मर्षि विचार मंच द्वारा छह अप्रैल को आयोजित होनेवाली सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार की तैयारी समिति की बैठक रविवार को पुनौराधाम स्थित कामिनी विवाह भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह ने की. बैठक में पूर्व की तरह इस वर्ष भी 108 वरुआ का शुभ यज्ञोपवित संस्कार करवाने का लक्ष्य […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : ब्रह्मर्षि विचार मंच द्वारा छह अप्रैल को आयोजित होनेवाली सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार की तैयारी समिति की बैठक रविवार को पुनौराधाम स्थित कामिनी विवाह भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह ने की.
बैठक में पूर्व की तरह इस वर्ष भी 108 वरुआ का शुभ यज्ञोपवित संस्कार करवाने का लक्ष्य रखा गया है. इस वर्ष यज्ञोपवित संस्कार के आयोजन में ब्रह्मर्षि समाज के आपसी सहयोग एवं सामग्री प्रदान कर कम से कम व्यय करते हुए तथा आडंबर से बचते हुए सामूहिक यज्ञोपवित में सबकी भागीदारी सुनिश्चित किया है. तैयारी समिति की बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आये ब्रह्मर्षियों ने कहा कि मंच द्वारा कराया जा रहा सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार समाज को दूरगामी परिणाम देगा.
तैयारी समिति में भोजन व्यवस्था के लिए कृष्ण सेवा संस्थान तथा मनोज सिंह, राकेश कुमार टुन्ना एवं रमेश शुक्ला को दायित्व दिया गया. वहीं राशि एवं सामग्री व्यवस्था के लिए मुखिया मधुरेंद्र कुमार मिश्रा, चंचल कुमार, शिवनाथ सिंह, मुकेश कुमार तथा डॉ राजीव कुमार काजू को अधिकृत किया गया. वहीं उपनयन संस्कार की सामग्री, हवन कुंड आदि की तैयारी के लिए सरपंच योगेश कुमार, विजेंद्र आर्य, राजेंद्र सिन्हा को दायित्व दिया गया.
बैठक में पंकज मिश्रा, माधव चौधरी, दिनेश चंद्र द्विवेदी, विमल परिमल, रामस्नेही पांडेय, मिथिला बिहारी मिश्र, रमेश चंद्र शर्मा, नवीन कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, गुरुदेव प्रसाद सिंह, विश्राम सिंह, अमलेश कुमार सिंह, पारसनाथ सिंह, उपेंद्र चौधरी, कृष्ण विनोद ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










