व्यवसायी पर फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज

Published at :31 Mar 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी पर फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर के सर्वाधिक व्यस्ततम मेन रोड कॉलेज गेट स्थित पूनम साड़ी सेल नामक दुकान में घुस कर बुधवार की सरेशाम बदमाशों द्वारा दुकानदार पर की गयी फायरिंग मामले में व्यवसायी नगर थाना के फतहपुर गिरमिसानी निवासी सुनील कुमार उर्फ चुन्नू के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर के सर्वाधिक व्यस्ततम मेन रोड कॉलेज गेट स्थित पूनम साड़ी सेल नामक दुकान में घुस कर बुधवार की सरेशाम बदमाशों द्वारा दुकानदार पर की गयी फायरिंग मामले में व्यवसायी नगर थाना के फतहपुर गिरमिसानी निवासी सुनील कुमार उर्फ चुन्नू के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

इसमें शातिर मनीष बिहारी सिंह, उसके भाई जदयू नेता आनंद बिहारी सिंह व रंजीत बिहारी सिंह के अलावा सात-आठ अज्ञात को आरोपित किया गया है. बताया गया है कि कि चुन्नू अपने चाचा अशोक कुमार यादव के साथ दुकान में बैठा था, तभी उक्त लोग दुकान में पहुंच कर गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर मनीष बिहारी ने जान मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग कर दी.
दोनों चाचा भतीजा भाग निकले. लिहाजा गोली टंपों में फंस गयी. उधर, छात्र नेता आनंद बिहारी सिंह ने इस घटना को राजनीतिक साजिश बताया है. वहीं कहा है कि विरोधियों ने साजिश के तहत उनपर पर उनके भाई पर झूठा केस दर्ज कराया है. साथ ही कहा है की उक्त दुकानदार द्वारा खुद फायरिंग कर साजिश रची गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन