साइबर फ्रॉड कर 96 हजार की धोखाधड़ी, प्राथमिकी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 17 Oct 2025 6:30 PM

विज्ञापन

साइबर फ्रॉड कर एक व्यक्ति के खाते से 96 हजार 300 रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. साइबर फ्रॉड कर एक व्यक्ति के खाते से 96 हजार 300 रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध मे पीड़ित नगर थाना क्षेत्र के भासर मछहा गांव निवासी आशुतोष कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि चार लोगों का एक गिरोह द्वारा पार्ट टाइम जॉब के नाम पर एक ग्रुप मे जोड़ दिया गया. टेलिकॉम एसएमएस के माध्यम से एक लिंक भेजा गया. जब हम उसमें जुड़ गए तो पहले 400 रुपए भेजा गया. इस तरह कई बार कम रुपए लेकर डबल कर भेजा गया. बाद मे उन लोगों ने विश्वास में लेकर 96 हजार 300 रुपए एक खाते में मंगवा लिया. बाद में डबल करने की बात कहने पर एक लाख रुपए और डालने का दबाव बनाया जाने लगा. तब जाकर ठगे जाने की बात समझ में आयी. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गयी है. नौ लीटर शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार बथनाहा. सहियारा थाने की पुलिस ने सहियारा गांव से बीआर-30, एसी-8543 नंबर की लाल रंग के एक ग्लैमर बाइक पर सवार दो तस्करों को नौ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तस्करों की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के डंगराहा गांव निवासी शंकर सिंह के पुत्र साजन कुमार व डायनकोठी निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र अमरेंद्र कुमार के रुप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन