जानकी की धरती से आज होगा कवि सम्मेलन का आगाज

Published at :22 Mar 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
जानकी की धरती से आज होगा कवि सम्मेलन का आगाज

सीतामढ़ी : प्रभात खबर की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन का आगाज बुधवार को जानकी की जन्मभूमि स्थित श्रीराधा-कृष्ण गोयनका कॉलेज में होगा. कवि सम्मेलन के साथ-साथ जिलावासी बिहार दिवस की मस्ती में भी सराबोर होंगे. कवि सम्मेलन को लेकर समाज के सभी वर्ग के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है. खासतौर पर […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : प्रभात खबर की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन का आगाज बुधवार को जानकी की जन्मभूमि स्थित श्रीराधा-कृष्ण गोयनका कॉलेज में होगा.

कवि सम्मेलन के साथ-साथ जिलावासी बिहार दिवस की मस्ती में भी सराबोर होंगे. कवि सम्मेलन को लेकर समाज के सभी वर्ग के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है.
खासतौर पर शहर के बुद्धिजीवी व व्यवसायियों के अलावा महिला वर्ग भी कवि सम्मेलन के आयोजन का इंतजार कर रही है. अखबार के माध्यम से प्रभात खबर परिवार की ओर से कवि सम्मेलन में समाज के सभी वर्ग व संप्रदाय के लोग सादर आमंत्रित है. यहां बता दे कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी तरह के पास की आवश्यकता नहीं है.
कवि सम्मेलन का उद्घाटन डीएम राजीव रौशन, एसपी हरि प्रसाथ एस व विधायक डॉ रंजू गीता संयुक्त रूप से करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सीताराम यादव, एएसपी ऑपरेशन संजीव कुमार, लोक अभियोजक अरूण कुमार सिंह, उप सेनानायक जय गोपाल नम:शुद्रा, जिला योजना पदाधिकारी अजीत कुमार, जिप उपाध्यक्ष देवेंद्र साह, प्रदेश संगठन सचिव जदयू रामेश्वर महतो, प्राचार्य डॉ वकील अशरफी, नगर परिषद अध्यक्ष सुवंश राय व मुखिया रीतू जायसवाल मौजूद रहेंगे.
नामचीन कवियों का होगा जमावड़ा: कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामचीन कवि शिरकत कर रहे हैं. जिनके हास्य-व्यंग्य कविता से श्रोता घंटों लोटपोट होते रहेंगे. अलग-अलग प्रांत से आये कवि वीर रस, शृंगार रस, हास्य व व्यंग्य के जरिये 22 मार्च की शाम को हसीन व यादगार बनायेंगे.
हास्य कवि सम्मेलन में लाफ्टर चैलेंजर फेम मुंबई के दिनेश बावरा व मध्य प्रदेश के अशोक सुंदरानी, टीवी शो लपेटे में नेता जी फेम पद्धमिनी शर्मा, राजस्थान के अशोक चरण व उत्तर प्रदेश के हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में उत्तर बिहार के लिये मुख्य प्रायोजक शेरा होजियरी व स्थानीय मुख्य प्रायोजक की भूमिका में सामाजिक कार्यकर्ता सह संगठन सचिव बिहार प्रदेश जनता दल यू के रामेश्वर महतो है.
जबकि स्थानीय प्रायोजक के रूप में तिरहुत डायग्नोस्टिक सेंटर, फुलवारी द किड, हेलेंस स्कूल, एमजीएन स्कूल, सेक्रेड हर्ट, सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल, यूडीएसवाई गुरुकुल डिग्री कॉलेज डुमरा सीतामढ़ी, संत जोसेफ स्कूल, गंगा बैट्री, होटल शिव-सूर्या, चर्चित चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार, विधान पार्षद दिलीप राय, जिप उपाध्यक्ष देवेंद्र साह, रालोसपा नेता पंकज कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक मिश्रा शिशु के अलावा कई प्रमुख हस्तियां व संस्थान का सहयोग हो रहा है.
डीएम राजीव रौशन, एसपी हरि प्रसाथ एस व विधायक डॉ रंजू गीता करेंगी कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन