डुमरी कला गांव में बस से उतार कर दंपती को पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2017 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

मेजरगंज : थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव में एक नेपाली दंपत्ति को कुछ लोगों ने बस से उतार कर बेरहमी से पीट जख्मी कर दिया. जख्मी नेपाल के सरलाही जिला के मलंगवा थाना अंतर्गत बलड़ा गांव निवासी राज नारायण ठाकुर व उसकी पत्नी रंजू देवी का इलाज स्थानीय एक निजी क्लीनिक में जारी है. […]
विज्ञापन
मेजरगंज : थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव में एक नेपाली दंपत्ति को कुछ लोगों ने बस से उतार कर बेरहमी से पीट जख्मी कर दिया.
जख्मी नेपाल के सरलाही जिला के मलंगवा थाना अंतर्गत बलड़ा गांव निवासी राज नारायण ठाकुर व उसकी पत्नी रंजू देवी का इलाज स्थानीय एक निजी क्लीनिक में जारी है. घटना की बाबत दंपत्ति ने बताया दोनों अपने एक साल के पुत्र का इलाज कराकर सीतामढ़ी से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में डुमरी कला के कोर्ट बाजार के समीप स्थानीय निवासी शंकर ठाकुर, शंभू ठाकुर, चंदन ठाकुर व छह-सात अज्ञात व्यक्ति दोनों को बस से उतार कर मारपीट कर जख्मी कर दिया.
बताया है कि आठ वर्ष पूर्व पीड़ित राज नारायण के छोटे भाई जय नारायण की शादी डुमरी कला निवासी शंभू ठाकुर के पुत्री से हुई थी. किसी कारण रिश्ता टूट गया और लेन-देन का विवाद अभी भी चल रहा है. घटना की बाबत पीड़ित दंपत्ति द्वारा मेजरगंज थाने आवेदन दिया है.
एक ही परिवार के चार सदस्यों को पीटा: मेजरगंज . थाना क्षेत्र के कुंआरी मदन टोले रामपत पकरी गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक ही परिवार के चार लोगों की पिटायी कर दी गयी.
गंभीर रूप जख्मी अजय राय, उसकी पत्नी प्रमिला देवी, पुत्र अरविंद कुमार व पुत्री अमृता कुमारी का इलाज मेजरगंज रेफरल अस्पताल में जारी है. घटना की बाबत अजय राय द्वारा मेजरगंज थाना में आवेदन दिया गया है, जिसमें पड़ोसी राम केवल राय व धर्मेंद्र राय को आरोपित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










