बारिश के साथ िगरे ओले

Published at :11 Mar 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश के साथ िगरे ओले

सीतामढ़ी : शाम ढलने के साथ शुक्रवार को मौसम ने करवट बदल ली. तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है. रून्नीसैदपुर प्रखंड के आसपास के इलाके में बारिश के दौरान ओलावृष्टि से तंबाकू, गेहूं व सब्जी की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है. इससे क्षेत्र के किसानों […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : शाम ढलने के साथ शुक्रवार को मौसम ने करवट बदल ली. तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है. रून्नीसैदपुर प्रखंड के आसपास के इलाके में बारिश के दौरान ओलावृष्टि से तंबाकू, गेहूं व सब्जी की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है. इससे क्षेत्र के किसानों को लाखों रुपये की क्षति हुई. वहीं, खपरैल मकान पर पत्थर गिरने से घर को क्षति पहुंची है.

शिवहर में भी ओला गिरा. जिले में ओला पड़ने से जहां करीब एक घंटे से अधिक समय तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. लोग अपने घरों में दुबके रहे. वहीं बारिश के साथ ओला गिरने से केला, मक्का,आलू व गेहूं के साथ आम के मंजर को भी काफी नुकसान हुआ है. इससे किसानों के चेहरे पर फसल नष्ट होने की चिंता सता रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन