मामा ने भांजे को किया जख्मी

सीतामढ़ी : जिले के रीगा थाना क्षेत्र के मेहसिया गांव में एक मामा ने अपने बेटों के साथ मिलकर फरसा से प्रहार कर भांजे को जख्मी कर दिया. जख्मी मो हसनैन शाह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाना पुलिस ने पीड़ित का फर्द बयान दर्ज किया है, जिसमें […]
सीतामढ़ी : जिले के रीगा थाना क्षेत्र के मेहसिया गांव में एक मामा ने अपने बेटों के साथ मिलकर फरसा से प्रहार कर भांजे को जख्मी कर दिया. जख्मी मो हसनैन शाह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाना पुलिस ने पीड़ित का फर्द बयान दर्ज किया है, जिसमें मामा हबीब शाह, समसुल शाह व मिराज शाह को आरोपित किया गया है. बताया है कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपितों द्वारा उस पर जानलेवा हमला किया गया. स्थानीय सरपंच राजेश कुमार मिश्रा उर्फ सोनू, एसपीओ दीप प्रकाश मिश्र व अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










