तस्करी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

Published at :22 Feb 2017 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
तस्करी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

बैरगनिया : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार को वंशी चाचा सेतु के पास से भारी मात्रा में तस्करी के सामान के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार श्याम कुमार एवं रवि कुमार नगर पंचायत के माइ स्थान मुहल्ले का रहनेवाला है. सहायक सेनानायक सचिन कुमार ने […]

विज्ञापन

बैरगनिया : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार को वंशी चाचा सेतु के पास से भारी मात्रा में तस्करी के सामान के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार श्याम कुमार एवं रवि कुमार नगर पंचायत के माइ स्थान मुहल्ले का रहनेवाला है. सहायक सेनानायक सचिन कुमार ने बताया कि तस्कर के पास से 312 बोतल डिव्यू फेयर स्प्रे, ब्लेड, इलायची, दो मोबाइल एवं एक बड़ा चाकू बरामद किया गया है.

तस्कर की बाइक(बीआर 30एम 9723) भी जब्त किया गया है. जब्त सामान व तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़े गये तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

कार्रवाई में मुख्य आरक्षी अजय कुमार एवं अमित कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन