रास्ते के अभाव में घर में पड़ा रहा शव

Published at :20 Feb 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
रास्ते के अभाव में घर में पड़ा रहा शव

दुखद . मेजरगंज के मरपा सिरपाल की घटना सीतामढ़ी/मेजरगंज : प्रखंड की पचहरवा पंचायत के मरपा सिरपाल गांव में रास्ते के अभाव में एक महिला का शव 24 घंटे घर में ही पड़ा रह गया़ घर से निकालने का कोई उपाय नहीं देख कर मृतका मुन्नी देवी (85) के बेटे शिवजी महतो ने रविवार को […]

विज्ञापन

दुखद . मेजरगंज के मरपा सिरपाल की घटना

सीतामढ़ी/मेजरगंज : प्रखंड की पचहरवा पंचायत के मरपा सिरपाल गांव में रास्ते के अभाव में एक महिला का शव 24 घंटे घर में ही पड़ा रह गया़ घर से निकालने का कोई उपाय नहीं देख कर मृतका मुन्नी देवी (85) के बेटे शिवजी महतो ने रविवार को घर के आंगन में ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी.
पास-पड़ोस के लोगों ने विरोध किया. थाने को इसकी सूचना दी. सूचना पर सीओ अमरनाथ चौधरी, थानाध्यक्ष सैफ अहमद खान, सहायक दारोगा सुभाष सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर अंतिम संस्कार करने से रोक दिया. ग्रामीणों के साथ बैठक कर वैकल्पिक रास्ते से शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया.
करायेंगे विवाद का स्थायी समाधान : बैठक में ग्रामीण रामबाबू प्रसाद, ब्रजेश मिश्र, सुरेंद्र पटेल समेत अन्य कई लोग शामिल थे. सीओ के यह आश्वासन देने पर कि फिलहाल वैकल्पिक रास्ते से शव को अंतिम संस्कार के लिए बाहर निकाल दिया जाये, बाद में अमीन से नापी करा कर रास्ते की समस्या का स्थायी निदान कर दिया जायेगा. इस पर शिवजी महतो मान गया. इसके बाद शाम में अरथी को कुछ छोटा कर किसी प्रकार शव को बाहर निकाल कर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाया गया.
सीओ के हस्तक्षेप के बाद निकला हल
क्या है पूरा मामला
शिवजी महतो की मां मुन्नी देवी का शनिवार को निधन हो गया था. उसके घर के रास्ते को पड़ोसी ब्रह्मदेव महतो ने दीवार खड़ी कर व पूजा स्थल बना कर पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया. शिवजी महतो के परिवार को बाहर निकलने में काफी परेशानी हो गयी. इस संबंध में उसने सीओ के अलावा डीएम के जनता दरबार में कई बार आवेदन भी दिया, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई. पिछले पांच वर्ष से शिवजी महतो का परिवार रास्ता का अभाव झेल रहा है. उधर ब्रह्मदेव महतो का कहना है कि जिस रास्ते पर उसने दीवार खड़ी की है, वह उसकी निजी जमीन है. उसने एसडीओ काे ऑर्डर पत्र भी दिखाया. जब कहीं से कोई उपाय नहीं सूझा तो शिवजी ने घर में ही गड्ढा खोद कर लकड़ी रख शव जलाने की कोशिश शुरू कर दी. शिवजी महतो 1982 से ही वहां मकान बना कर रह रहा है. उसके चारों ओर पड़ोसियों ने मकान बना लिया है, जिससे घर तक पहुंचने के लिए उसे रास्ता तक नहीं मिला.
स्थल जांच में यह पाया गया है कि शिवजी महतो के घर तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है. उक्त लोग वैकल्पिक रास्ता का इस्तेमाल कर रहे हैं. शिवजी महतो की मां का क्रियाकर्म होने के बाद रास्ता निकालने का प्रयास किया जायेगा. नक्शा देखने के बाद सरकारी अमीन से भूमि की नापी करायी जायेगी.
अमरनाथ चौधरी, सीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन