बॉर्डर पर पांचवें दिन भी ठप रहा ऑटों का परिचालन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

बैरगनिया : भारत नेपाल ऑटो मेंस यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को पांचवें दिन भी बैरगनिया से गौर के बीच ऑटो का परिचालन बंद रहा. गौर में भारतीय वाहनों के परिचालन पर रोक लगाये जाने के विरोध में यूनियन के सदस्यों की बैठक बॉर्डर पर आयोजित की गयी. बैठक में कहा गया कि रौतहट जिला […]
विज्ञापन
बैरगनिया : भारत नेपाल ऑटो मेंस यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को पांचवें दिन भी बैरगनिया से गौर के बीच ऑटो का परिचालन बंद रहा.
गौर में भारतीय वाहनों के परिचालन पर रोक लगाये जाने के विरोध में यूनियन के सदस्यों की बैठक बॉर्डर पर आयोजित की गयी. बैठक में कहा गया कि रौतहट जिला प्रशासन के जन विरोधी रवैया के कारण दोनों देशों के करीब पांच सौ से अधिक ऑटो चालकों के सामने बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. वही भारत-नेपाल में आवागमन करने वाले यात्रियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.
तांगा वाले मनमाना रुपया वसूल कर यात्रियों का शोषण कर रहे हैं. बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर नेपाल प्रशासन बदलाव नहीं लाती हैं, तो बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन नाकेबंदी कर आवागमन को पूरी तरह बंद कर दिया जायेगा. बैठक के बाद बॉर्डर पर ऑटो चालकों द्वारा प्रदर्शन कर नेपाल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. मौके पर यूनियन के सचिव विनोद बलिया, वैद्यनाथ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










