चोरी की शिकायत करने पर महिला से मारपीट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2017 12:18 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के राजोपट्टी में चोरी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी नीतू श्रीवास्तव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पीड़िता ने नगर थाना पुलिस को बताया कि पड़ोसी सौरभ कुमार एवं उसकी मां अनामिका कुमारी को आरोपित […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के राजोपट्टी में चोरी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी नीतू श्रीवास्तव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
पीड़िता ने नगर थाना पुलिस को बताया कि पड़ोसी सौरभ कुमार एवं उसकी मां अनामिका कुमारी को आरोपित किया है. कहा है कि शनिवार की शाम सौरभ कुमार घर में घुसा और बाहर निकाल रहा था. वह उसे देख ली. घर में जाने पर पता चला की उसका मोबाइल व 40 हजार नगद गायब है. इसकी शिकायत करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडा से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया. पुलिस ने मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










