व्यवसायी से मांगी दस लाख रंगदारी

Published at :05 Dec 2016 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी से मांगी दस लाख रंगदारी

रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के बलिगढ गांव स्थित भगवती स्थान चौक के हार्डवेयर व्यवसायी शंभु साह से मोबाइल पर दस लाख की रंगदारी मांगी गयी है. धमकी मिलने के बाद व्यवसायी का पूरा परिवार दहशत में है. मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने बिहार लिबरेशन टाइगर आर्मी नामक प्रतिबंधित आपराधिक संगठन के सरगना […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के बलिगढ गांव स्थित भगवती स्थान चौक के हार्डवेयर व्यवसायी शंभु साह से मोबाइल पर दस लाख की रंगदारी मांगी गयी है. धमकी मिलने के बाद व्यवसायी का पूरा परिवार दहशत में है. मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने बिहार लिबरेशन टाइगर आर्मी नामक प्रतिबंधित आपराधिक संगठन के सरगना सर्वेश दास के भाई सुधीर दास को गिरफ्तार किया है. सुधीर से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है. पुलिस का मानना है कि जेल में बंद सर्वेश दास के इशारे पर रंगदारी की मांग की गयी है. सर्वेश फिलहाल मुजफ्फरपुर जेल में बंद है.

व्यवसायी श्री साह ने पुलिस को बताया है कि वह मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव का निवासी है. वह रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बलिगढ़ बाजार के भगवती स्थान चौक पर
व्यवसायी से मांगी…
हार्डवेयर की दुकान करता है. 28 नवंबर को 11.•45 बजे उनके मोबाइल नंबर-9955599895 पर मोबाइल नंबर-9102666499 से फोन कर दस लाख की रंगदारी मांगी गयी. इसके बाद 11.•56 बजे मोबाइल नम्बर-7596987157 से कॉल कर रंगदारी की मांग की गयी. रंगदारी मांगनेवाले ने अपना नाम टाइगर बताया. रंगदारी मांगने के अलावा यह भी कहा गया कि चार दिन के अंदर रकम नहीं देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा.
मुजफ्फरपुर जेल से जुड़ा रंगदारी मांगने का तार
फोन कर टाइगर के नाम से मांगी गयी रकम
शातिर सर्वेश का भाई गिरफ्तार
बिहार लिबरेशन टाइगर आर्मी का सरगना है सर्वेश
— हत्या व रंगदारी के मामले में मुजफ्फरपुर जेल में बंद है सर्वेश
— मुजफ्फरपुर के घनश्यामपुर गांव के रहनेवाले हैं व्यवसायी शंभु साह
सर्वेश के कहने पर किया था फोन
इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शिवनारायण राम ने कहा कि गिरफ्तार सुधीर से कड़ी पूछताछ की जा रही है. उसने बताया है कि मुजफ्फरपुर जेल से सर्वेश रंगदारी की मांग करता है. सर्वेश के कहने पर वह रुपये की वसूली करता है. वह अब तक कुछ लोगों से वसूली कर भी चुका है. व्यवसायी शंभु साह से रंगदारी मांगने को लेकर पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन