दो गुटों में भिड़ंत की फायरिंग जिला मुख्यालय से लठैत के रूप में गये थे 40-50 छात्र

बाजपट्टी : प्रखंड के बलहा मनोरथ गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक भिड़ंत हो गयी. एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग करते हुए गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न कर दिया. जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने बाहर से लठैत के रूप में आये दो छात्र को खदेड़ […]
बाजपट्टी : प्रखंड के बलहा मनोरथ गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक भिड़ंत हो गयी. एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग करते हुए गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न कर दिया. जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने बाहर से लठैत के रूप में आये दो छात्र को खदेड़ कर पकड़ लिया. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया. तीनों के घायल रहने के कारण पुलिस अभिरक्षा में उनका इलाज पीएचसी में कराया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










