आरोपितों के घर की होगी कुर्की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Dec 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

समोल हत्याकांड. 23 नवंबर को प्रेम-प्रसंग में समोल की हुई थी हत्या सीतामढ़ी : राजोपट्टी निवासी समोल की नृशंस हत्या के मामले में आरोपितों पर रेल पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रेल पुलिस व डुमरा थाना पुलिस के ज्वाइंट छापेमारी के बाद भी समोल हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के […]
विज्ञापन
समोल हत्याकांड. 23 नवंबर को प्रेम-प्रसंग में समोल की हुई थी हत्या
सीतामढ़ी : राजोपट्टी निवासी समोल की नृशंस हत्या के मामले में आरोपितों पर रेल पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रेल पुलिस व डुमरा थाना पुलिस के ज्वाइंट छापेमारी के बाद भी समोल हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय में कुर्की-जब्ती का आदेश लेने के लिए अरजी दाखिल कर दी गयी है. जीआरपी थानाध्यक्ष शशिकपूर ने इसकी पुष्टि की है.
जिला पुलिस को केस सौंपने की तैयारी
इधर हत्या के बाद से घटनास्थल को अपना अधिकार क्षेत्र मानने से इनकार कर रही रेल पुलिस ने जिला पुलिस को केस सौंपने की तैयारी तकरीबन पूरी कर ली है. थानाध्यक्ष शशिकपूर ने बताया कि तकरीबन सभी तरह की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. तीन से चार दिन के अंदर केस को डुमरा थाना पुलिस को सौंप दिया जायेगा.
विश्वनाथपुर गांव व न्यायालय के आसपास रेल पुलिस की गतिविधियां बढ़ीं
डुमरा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल से हुआ था शव बरामद
क्या है मामला
गत 23 नवंबर 2016 को समोल की हत्या कर शव को डुमरा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास फेंक दिया था. पुलिस ने समोल के क्षत-विक्षिप्त शव को बरामद किया था. समोल का शव बरामद होने के बाद राजोपट्टी निवासियों ने शहर के कारगिल चौक पर सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन भी किया था. पुलिस को बल प्रयोग कर जाम हटाना पड़ा. घटना को लेकर समोल की मां के बयान पर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विश्वनाथपुर गांव निवासी बच्चा राय व उसके दो पुत्र जितेंद्र व धर्मेंद्र को आरोपित किया गया. आरोप लगाया गया कि समोल का प्रेम-प्रसंग बच्चा राय की पुत्री से चल रहा था. इस कारण साजिश के तहत समोल को बुला कर तीनों ने नृशंसा हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने के लिए शव को रेलखंड पर फेंक दिया.
न्यायालय परिसर में आरोपित को खोजती रही रेल पुलिस
समोल हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों के उबाल को महसूस कर रेल पुलिस भी पूरी तरह मामले को लेकर गंभीर है. यही कारण है कि वह हर हाल में समोल हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. शनिवार को सशस्त्र बलों के साथ थानाध्यक्ष शशि कपूर न्यायालय परिसर के आसपास मंडराते रहे. रेल सूत्रों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पुलिस के बढ़ते दबाव को देख कर हत्याकांड में नामजद बच्चा राय अपने दोनों पुत्र जितेंद्र व धर्मेंद्र के साथ न्यायालय में आत्मसमर्पण करनेवाले हैं.
इधर, रेल पुलिस हत्या की गुत्थी पूरी तरह सुलझाने के लिए रेल पुलिस तीनों को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने से पहले गिरफ्तार कर लेना चाहती थी. यही कारण था कि वह सुबह से शाम तक वहां पर जगह बदल-बदल कर आरोपितों को तलाश करती रही, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नही मिली. इसके अलावा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस की नजर विश्वनाथपुर गांव पर भी टिकी हुई है. जहां पर आरोपितों की किसी हलचल को रेल पुलिस महसूस नही कर पा रही है. माना जा रहा है कि तीनों ने गांव छोड़ कर अपने किसी रिश्तेदार या नेपाल के किसी अज्ञात स्थान पर शरण ले रखी है.
गरीबी से जूझ रहे शंभु ने सीएम से परिवार समेत मांगी इच्छामृत्यु
बीमार पत्नी का नहीं करा पा रहे इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










