सिलिंडर से लगी आग, किशोरी की माैत

Published at :01 Dec 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
सिलिंडर से लगी आग, किशोरी की माैत

रून्नीसैदपुर : रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड आठ में खाना बनाने के क्रम में रसोई गैस सिलिंडर से लगी आग में मो इजराईल की बेटी मोस्तकीमा खातून,16 वर्ष जिंदा जल गयी. वहीं, घर समेत लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. बताया गया मो इजराईल रून्नीसैदपुर […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड आठ में खाना बनाने के क्रम में रसोई गैस सिलिंडर से लगी आग में मो इजराईल की बेटी मोस्तकीमा खातून,16 वर्ष जिंदा जल गयी.

वहीं, घर समेत लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. बताया गया मो इजराईल रून्नीसैदपुर उत्तरी के वार्ड नौ में रामदेव महतो के घर में किराये पर मकान लेकर रहता है. बुधवार की शाम घर पर केवल उनकी पुत्री मोस्तकीमा खातून थी. मोस्तकीमा खातून आम दिनों की तरह घर में खाना बना रहीं थी. इसी बीच रसोई गैस सिलेंडर से अचानक उसके घर में आग लग गई. आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया. वहीं मोस्तकीमा आग में घिर गयी. जब तक आस- पास के लोग पहुंचते आग ने भयंकर रूप ले लिया था. सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच जैसे-तैसे आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक घर जल कर राख हो गया था. वहीं मोस्तकीमा की जलने से मौत हो चूकी थी. घटना की पुष्टि सीओ मृत्युंजय कुमार ने भी की है.

खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा
रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड आठ की घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन