नोट नहीं बदलने पर आंदोलन

सुप्पी : सरकार द्वारा 1000-500 की नोट को बंद कर दिये जाने के 11 वें दिन प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंक बंद रहे. एटीएम पर लंबी कतारें देखी गयीं, पर सबसे अधिक परेशान वे गरीब तबके के लोग दिखे, जिनका अब तक बैंक में खाता नहीं खुल सका है. किसी के बाद दो हजार तो […]
सुप्पी : सरकार द्वारा 1000-500 की नोट को बंद कर दिये जाने के 11 वें दिन प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंक बंद रहे. एटीएम पर लंबी कतारें देखी गयीं, पर सबसे अधिक परेशान वे गरीब तबके के लोग दिखे, जिनका अब तक बैंक में खाता नहीं खुल सका है. किसी के बाद दो हजार तो किसी के पास एम हजार के पुराने नोट हैं. उनका कहना है कि बैंकों द्वारा पुराने नोट को बदलने का काम नहीं किया जा रहा है
उनका कहना है कि उनके बैंक के जो खाताधारी हैं, उन्हीं से उनका फुरसत नहीं है. ऐसे में वे दूसरे का नोट नहीं बलेंगे. इस संबंध में किसान हेमंत मिश्र, दीनानाथ पाठक व रघुवीर सिंह अन्य ने बताया कि बैंकों द्वारा मनमानी की जाती है. सरकार के आदेश के बावजूद पुराने नोट नहीं बदले जा रहे हैं. अगर पुराने नोट नहीं बदले गये तो अंतत: वे लोग मजबूर होकर आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










