गांववालों ने आरोपित को िकया पुलिस के हवाले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

मध्य विद्यालय मरपा सिरपाल का मामला, शिक्षक ने की शिक्षिका की पिटाई मेजरगंज : शिक्षिका के साथ मारपीट करने वाले शिक्षक को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह मामला मध्य विद्यालय मरपा सिरपाल बसबिट्टा की है. विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षक वागीश चंद्र झा ने उसी विद्यालय के सहायक शिक्षिका […]
विज्ञापन
मध्य विद्यालय मरपा सिरपाल का मामला, शिक्षक ने की शिक्षिका की पिटाई
मेजरगंज : शिक्षिका के साथ मारपीट करने वाले शिक्षक को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह मामला मध्य विद्यालय मरपा सिरपाल बसबिट्टा की है. विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षक वागीश चंद्र झा ने उसी विद्यालय के सहायक शिक्षिका नीतू कुमारी को बुधवार को उसके बाल पकड़ कर पिटाई कर दी. छात्रों ने बताया कि पहले दोनों के बीच किसी बात पर काफी नोक-झोंक होने लगी बाद में आक्रोशित शिक्षक ने हाथ चला दिया. यह खबर जब गांव में पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में लोग विद्यालय परिसर पहुंच कर विद्यालय को घेर लिया. सुरक्षा तथा किसी अनहोनी घटना की संभावना से शिक्षकों ने श्री झा को एक कक्षा में बंद कर दिया.
ग्रामीण शिक्षक को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे. सूचना पर सहायक दारोगा अशोक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपित शिक्षक को अपनी गिरफ्त में ले लिया. शिक्षिका का कहना था कि वह पूर्व से ही उसे तंग किया करते थे इसके लिए एक बार अभिभावकों और शिक्षकों ने इस संबंध में पंचायती कर श्री झा को नैतिक दंड भी दिया था. दूसरी ओर शिक्षक श्री झा ने साजिश के तहत फंसाने के लिए इस घटना को अंजाम देने की बात कह रहे थे. समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के समर्थक थाना में पहुंचे हैं. अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है.
मवि मरपा सिरपाल की घटना
शिक्षक ने बाल पकड़ कर की थी शिक्षिका की पिटाई
शिक्षिका का आरोप, तंग करते थे आरोपित शिक्षक
शिक्षक ने लगाया फंसाने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










