बसपा नेता के घर से 26 कार्टन विदेशी शराब जब्त

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस ने सोमवार को तीन अलग-अलग जगहों से विदेशी शराब के 152 कार्टन जब्त किये हैं. इस दौरान दो कारोबारी गिरफ्तार किये गये हैं. इनमें बसपा का एक नेता भी शामिल है. रून्नीसैदपुर के कौरियालालपुर गांव में बसपा नेता श्यामबाबू यादव के घर छापेमारी कर 26 कार्टन शराब जब्त […]
सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस ने सोमवार को तीन अलग-अलग जगहों से विदेशी शराब के 152 कार्टन जब्त किये हैं. इस दौरान दो कारोबारी गिरफ्तार किये गये हैं. इनमें बसपा का एक नेता भी शामिल है. रून्नीसैदपुर के कौरियालालपुर गांव में बसपा नेता श्यामबाबू यादव के घर छापेमारी कर 26 कार्टन शराब जब्त किया गया. इनमें कुल 749 बोतल शराब है.
श्यामबाबू पूर्व पंचायत समिति सदस्य है. पिछले विस चुनाव में बसपा के टिकट पर उसने रून्नीसैदपुर से चुनाव लड़ा था. श्यामबाबू के घर पर छापेमारी करने के पूर्व पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बोहा चौक पर 26 कार्टून शराब लदे एक पिकअप को जब्त किया. पिकअप पर सवार पुपरी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र कामेश कुमार की निशानदेही पर श्याम बाबू जैसा शराब का बड़ा कारोबारी पकड़ा गया. मामले की पुष्टि एसपी हरिप्रसाथ एस ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










