विवाहिता की गला दबा कर हत्या, प्राथमिकी

Published at :24 Oct 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की गला दबा कर हत्या, प्राथमिकी

सोनबरसा : कन्हौली थाना क्षेत्र के बगहा गांव में शनिवार की रात ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी. मृतका सैरुल खातून(18 वर्षीया) के भाई शौकीर अंसारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका का […]

विज्ञापन

सोनबरसा : कन्हौली थाना क्षेत्र के बगहा गांव में शनिवार की रात ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी. मृतका सैरुल खातून(18 वर्षीया) के भाई शौकीर अंसारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका का पति एजाज अंसारी पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता है. शनिवार को ही देवर मृतका के मुरहाडीह स्थित मायके से विदाई करा कर यहां लाया था. उधर मृतका के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें ससुर तैयब अंसारी, सास सलमा खातून, ननद लाजो खातून एवं देवर को आरोपित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन