डीएसओ पति के साथ इला इसर का दामन भी दागदार!

Published at :23 Oct 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
डीएसओ पति के साथ इला इसर का दामन भी दागदार!

डीसीओ डॉ श्रवण कुमार की पत्नी हैं इला हाजीपुर जेल में तैनाती के दौरान अनियमितता का लग चुका है आरोप दो साल से अधिक समय तक रही थीं निलंबित सीतामढ़ी : मुजफ्फरपुर के डीसीओ डॉ श्रवण कुमार के घूस लेते गिरफ्तार होने के बाद उनकी पत्नी व सीतामढ़ी जेल अधीक्षक इला इसर भी चर्चा में […]

विज्ञापन

डीसीओ डॉ श्रवण कुमार की पत्नी हैं इला

हाजीपुर जेल में तैनाती के दौरान अनियमितता का लग चुका है आरोप
दो साल से अधिक समय तक रही थीं निलंबित
सीतामढ़ी : मुजफ्फरपुर के डीसीओ डॉ श्रवण कुमार के घूस लेते गिरफ्तार होने के बाद उनकी पत्नी व सीतामढ़ी जेल अधीक्षक इला इसर भी चर्चा में आ गयी हैं. उनके सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी के बाद लोगों की मामले में दिलचस्पी और बढ़ गयी है. कल तक कम लोगों को पता था कि जेल अधीक्षक के पति डीसीओ डॉ कुमार हैं.
निगरानी छापेमारी में खुलासा हुआ कि दोनों पति-पत्नी हैं. डॉ कुमार पर घूस लेने का आरोप लगा है, तो उनकी पत्नी इला इसर का दामन पहले से ही दागदार रहा है. हालांकि, उन पर घूसखोरी का आरोप नहीं है.
क्या है पूरा मामला
सीतामढ़ी से पहले इला इसर हाजीपुर जेल की अधीक्षक थीं. उन पर अनियमितता बरतने के साथ ही कर्त्तव्यहीनाता का आरोप लगा था. 17 अप्रैल 2013 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था. वह 25 मई 2015 तक निलंबित थीं. 22 अप्रैल 2013 को उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया गया था. अनुशासनिक प्राधिकार ने आरोपों को सच करार दिया. इसके बाद 26 मई 2015 को इला इसर की दो वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गयी. निलंबन अवधि के संबंध में अलग से निर्णय लेने का आदेश जारी किया गया. इसके लिए हाजीपुर की तत्कालीन जेल अधीक्षक इला इसर को विभाग ने नोटिस जारी किया.
इसके माध्यम से उनसे जवाब की मांग की गयी, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया. विभाग ने उन्हें एक और मौका दिया. 27 जुलाई 2016 को रिमाइंडर भेजा गया. जब कोई जवाब नहीं दिया गया तो विभागीय संयुक्त सचिव राजीव वर्मा ने माना कि इला इसर को मामले में कुछ नहीं कहना है. उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई सही थी. साथ ही निर्णय लिया गया कि जेल अधीक्षक इला इसर को निलंबन अवधि के दौरान का जीवन निर्वाह भत्ता के सिवाय कुछ भी देय नहीं होगा.
जेल अधीक्षक की दो वेतन वृद्धि पर लग चुकी है रोक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन