छात्रा ने मनचले को धुना पुलिस के हवाले किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूल गेट के बाहर खींचा था छात्रा का दुपट्टा सीतामढ़ी : शहर स्थित एमआरडी गर्ल्स हाइस्कूल गेट पर पढ़ाई कर घर लौट रही दो छात्राओं के साथ छेड़खानी करना एक मनचले को महंगा पड़ गया. जानकारी के अनुसार स्कूल की दो छात्राएं स्कूल से छूटने के बाद घर जाने के लिए गेट के बाहर निकल […]
विज्ञापन
स्कूल गेट के बाहर खींचा था छात्रा का दुपट्टा
सीतामढ़ी : शहर स्थित एमआरडी गर्ल्स हाइस्कूल गेट पर पढ़ाई कर घर लौट रही दो छात्राओं के साथ छेड़खानी करना एक मनचले को महंगा पड़ गया. जानकारी के अनुसार स्कूल की दो छात्राएं स्कूल से छूटने के बाद घर जाने के लिए गेट के बाहर निकल रही थी.
इसी बीच पूर्व से गेट के बाहर चाय पीने के बहाने खड़े चार-पांच मनचले युवकों ने उक्त छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए एक छात्रा का दुपट्टा खींच लिया. छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए मनचले युवक का विरोध की और शोर मचाने लगी. छात्रा के शोर मचाने पर अन्य युवक तो फरार होने में कामयाब रहा, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को पकड़ कर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़े गये युवक की पहचान मेहसौल गोट निवासी मो मुमताज के पुत्र मो जावेद के रूप में की गयी है. पुलिस ने छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
अपहरण की प्राथमिकी
बाजपट्टी . थाना क्षेत्र के महमदा गांव के विशनदेव मुखिया द्वारा कोर्ट में दायर किये गये अपहरण के एक मुकदमे के आलोक में पुलिस ने किशोरी राय व उसके दो पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपितों पर महेश मुखिया के अपहरण का आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










