कचोर में दूसरे दिन भी झड़प, 70 नामजद

Published at :15 Oct 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
कचोर में दूसरे दिन भी झड़प, 70 नामजद

सीतामढ़ी/सोनबरसा : कन्हौली थाना क्षेत्र के कचोर गांव में झड़प के मामले में 70 लोगों को नामजद िकया गया है. पंचायत के मुिखया समेत 39 लोगों को पूछताछ के िलए हिरासत में िलया गया है. वहीं, शनिवार की सुबह भी दोनों गुट के लोग आमने-सामने आ गये और रोड़ेबाजी करने लगे. इसमें चार लोग जख्मी […]

विज्ञापन
सीतामढ़ी/सोनबरसा : कन्हौली थाना क्षेत्र के कचोर गांव में झड़प के मामले में 70 लोगों को नामजद िकया गया है. पंचायत के मुिखया समेत 39 लोगों को पूछताछ के िलए हिरासत में िलया गया है. वहीं, शनिवार की सुबह भी दोनों गुट के लोग आमने-सामने आ गये और रोड़ेबाजी करने लगे. इसमें चार लोग जख्मी हुये हैं. इससे पहले गुरुवार की शाम जुलूस के दौरान दोनों गुट के लोग िभड़े थे.
शिनवार कीसुबह करीब 6.30 बजे दोनों गुट के लोगों ने एक दूसरे पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इसमें जख्मी मो कासिम, मो निजामुद्दीन, इसु मोहम्मद एवं गुलाम रब्बानी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
रोड़बाजी की खबर सुनकर डीएम राजीव रौशन, एसपी हरि प्रसाथ एस, डीडीसी ए रहमान, सदर एसडीओ संजय कृष्ण, एएसपी राजीव रंजन, एएसपी ऑपरेशन संजीव कुमार सिंह समेत अिधकारी मौके पर पहुंच गये. सदर एसडीओ ने पूरे गांव में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
पुलिस ने एहतियात के तौर पर कचोर पंचायत के मुखिया मधुरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र समेत 39 लोगों को हिरासत में लिया है. इंदिरा आवास पर्यवेक्षक के बयान पर 70 लोगों के िखलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
डीएम व एसपी ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ मड़पा, फतहपुर, महोलिया, भुतही, मुहचट्टी, परसा मोड़ समेत आसपास के अन्य इलाकों में फ्लैग मार्च किया. डीएम ने लोगों से किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. गांव में शांति समिति का गठन िकया जायेगा.
दुकान समेत 12 घरों में आगजनी
एक गुट के लोगों ने गफ्फार राइन, तफिया राइन की चाय दुकान, ललन साह, नागेंद्र साह की किराना दुकान के अलावा गांव के वार्ड संख्या-11 में मांजन बैठा, महेंद्र बैठा, शमीम बैठा, निरगुन बैठा, हदीस बैठा, मनीष नोनिया, इदरीश बैठा, सुरेश चौधरी की घरों में आग लगा दी. इसमें हदीस राइन की भैंस के अलावा कई बकरियां झुलस कर मर गयीं. आगजनी से लाखों की संपित्त को नुकसान पहुंचा है. सीओ ने बताया कि हलका कर्मचारी को आग से क्षति के आकलन का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन