शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Published at :14 Oct 2016 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च

सीतामढ़ी : मुहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था को लेकर नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार को शहर में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व नगर इंस्पेक्टर जग निवास सिंह कर रहे थे. उन्होंने बताया कि मुहर्रम के अलावा शहर में कानून व्यवस्था व लोगों में विश्वास बहाली को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : मुहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था को लेकर नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार को शहर में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व नगर इंस्पेक्टर जग निवास सिंह कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि मुहर्रम के अलावा शहर में कानून व्यवस्था व लोगों में विश्वास बहाली को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उक्त फ्लैग मार्च निकाला गया है. नगर थाना परिसर से निकलते हुए पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल महंत साह चौक, गांधी चौक, सोनापट्टी, जानकी स्थान, गोशाला चौक, बाइपास रोड, कारगिल चौक, मेहसौल चौक, वीर कुंवर सिंह चौक समेत अन्य स्थानों से होकर गुजरे.
फ्लैग मार्च में दारोगा सुमन कुमार मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी व जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन