चालक से एजीएम तक हैं शामिल

Published at :07 Oct 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
चालक से एजीएम तक हैं शामिल

कालाबाजारी. खाद्यान्न के गोरखधंधे में शामिल रहे हैं प्रशासन के नुमाइंदे अनाज की कालाबाजारी जिले में रुकने का नाम नहीं ले रही है. एसपी की जांच रिपोर्ट में मामले का खुलासा हुआ है. सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी होती रही है. जानकारों की माने तो प्रशासन अपनी पूरी ताकत […]

विज्ञापन

कालाबाजारी. खाद्यान्न के गोरखधंधे में शामिल रहे हैं प्रशासन के नुमाइंदे

अनाज की कालाबाजारी जिले में रुकने का नाम नहीं ले रही है. एसपी की जांच रिपोर्ट में मामले का खुलासा हुआ है.
सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी होती रही है. जानकारों की माने तो प्रशासन अपनी पूरी ताकत भी झोंक देते हैं तो अवैध रूप से शराब की बिक्री की तरह खाद्यान्न की कालाबाजारी भी नहीं रुकेगी और यह धंधा चलता रहेगा.
ऐसी बात नहीं कि इस धंधे में सिर्फ खाद्यान्न माफिया शामिल हैं. सफेदपोश भी शामिल रहे हैं. आज भी कई सफेदपोशों के संरक्षण में खाद्यान्न का अवैध कारोबार चल रहा है.
ये सफेदपोश व खाद्यान्न माफिया जल्दी पकड़ में नहीं आते हैं, इसके पीछे एक कारण यह भी है कि इस गोरख कारोबार में प्रशासन के कारिंदे भी संलिप्त रहे हैं. इनकी संलिप्तता कोई नयी बात नहीं है. प्रभात खबर ने परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर में जब्त किये गये खाद्यान्न के मामले की तह तक जाने की कोशिश की है. पता चला है कि खाद्यान्न कालाबाजारी के हमाम में चालक से लेकर एजीएम तक नंगे हैं.
बदले गये अनुसंधानकर्ता
कल तक खाद्यान्न कालाबाजारी के उक्त हाई प्रोफाइल मामले का अनुसंधान परसौनी थाना के अवर निरीक्षक रामचंद्र प्रसाद कर रहे थे. बाद में कतिपय कारणों से एएसपी श्री अमरकेश ने अनुसंधान का जिम्मा श्री प्रसाद से वापस लेकर थानाध्यक्ष लालबाबू यादव को सौंप दिया. उनके प्रयास के बावजूद आरोपित पकड़े नहीं गये. प्रयास के बावजूद श्री यादव से बात नहीं हो सकी. पूर्व अनुसंधानकर्ता श्री प्रसाद ने इतना जरूर बताया कि एक ट्रैक्टर के चालक व ऑनर द्वारा कोर्ट से बेल करा दिया गया है. बता दें कि इस प्रकरण में घटना स्थल से एक मात्र पुनौरा के मोहन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.
सफेदपोशों के संरक्षण में होता है खाद्यान्न का अवैध धंधा
मदनपुर में जब्त खाद्यान्न मामले में कई लोग बेनकाब
13 लाेगों की गिरफ्तारी का निर्देश
उक्त मामले में 13 लोगों के खिलाफ एएसपी सह बेलसंड डीएसपी डी अमरकेश व एसपी हरि प्रसाथ एस के स्तर से गिरफ्तारी का निर्देश किया जा चुका है. इनमें क्रमश: बेलसंड एसएफसी गोदाम के एजीएम हरेंद्र प्रसाद सिंह, डोर स्टेप के ठेकेदार अशोक कुमार, ठेकेदार का भाई राणा राजीव कुमार, लेवर मेट शंकर राय, डोर स्टेप के मैनेजर राजेश कुमार, फोर-जी स्टाफ शंकर कुमार, ट्रैक्टर चालक मुकेश उर्फ राजेश कुमार, चालक तेजा कुमार, चुल्हाई साह, राजन कुमार, मोहन कुमार, एक निजी ट्रैक्टर के चालक व मालिक शामिल हैं. परसौनी पुलिस अधिकांश आरोपितों को नहीं पकड़ सकी है. पुलिस भले हीं यह कहे कि आरोपित फरार चल रहे हैं, पर एक सच्चाई यह भी है कि इनमें से कुछ आरोपित बड़े रसूख वाले हैं. इस कारण उन तक पुलिस पहुंचने से हिचकिचा रही होगी.
एसपी की रिपोर्ट से खुलासा : एसपी के पर्यवेक्षण रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है कि खाद्यान्न की कालाबाजारी में कोई एक-दो व्यक्ति शामिल नहीं है, बल्कि इस धंधे में एक रैकेट काम करता है. खाद्यान्न को बेच कर रैकेट में शामिल सदस्यों के बीच वितरण होता है. किसे कितना हिस्सा मिलता है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. एसपी की रिपोर्ट के अनुसार, कालाबाजारी के खाद्यान्न का पैसा एजीएम, डोर स्टेप के ठेकेदार, फोर-जी स्टाफ, लेवर मेट व डोर स्टेप में चलने वाले ट्रैक्टर के चालक के बीच शेयर के हिसाब से वितरण होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन