नशा खिला युवक को लूटा

Published at :07 Oct 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
नशा खिला युवक को लूटा

सीतामढ़ी : नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली से मजदूरी कर लौट रहे एक और मुसाफिर को बुधवार की रात्री लूट लिया. पीड़ित की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के कोइली गांव निवासी जफीरूल अंसारी के रूप में की गयी है. सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार पीड़ित जफीरूल दिल्ली में […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली से मजदूरी कर लौट रहे एक और मुसाफिर को बुधवार की रात्री लूट लिया. पीड़ित की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के कोइली गांव निवासी जफीरूल अंसारी के रूप में की गयी है. सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार पीड़ित जफीरूल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. मोहर्रम के मौके पर वह मुजफ्फरपुर से सरकारी बस से सीतामढ़ी लौट रहा था. रास्ते में उसका नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों से सामना हो गया.
गिरोह के सदस्यों ने जफीरूल को विश्वास में लेकर कोल्डड्रिंक के साथ नशा पिला दिया और बेहोश हो जाने के बाद उसका सारा सामान लूट कर फरार हो गया. बस कंडक्टर द्वारा पीड़ित जफीरूल को अचेतावस्था में रून्नीसैदपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने जफीरूल को स्थानीय पीएचसी में भरती कराया.
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया गया है कि जफीरूल से छह हजार रुपये नगदी समेत हजारों मूल्य का सामान लूट लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन