मुहर्रम व दुर्गापूजा को ले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

Published at :06 Oct 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम व दुर्गापूजा को ले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी. डुमरा : मुहर्रम व दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. बुधवार को समाहरणालय स्थित एसपी के कार्यालय कक्ष में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान यह मुद्दा छाया रहा. एसपी ने स्पष्ट तौर पर सभी अधिकारियों व थानाध्यक्षों को कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये […]

विज्ञापन

बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी.

डुमरा : मुहर्रम व दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. बुधवार को समाहरणालय स्थित एसपी के कार्यालय कक्ष में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान यह मुद्दा छाया रहा.
एसपी ने स्पष्ट तौर पर सभी अधिकारियों व थानाध्यक्षों को कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में किसी तरह की चूक नहीं बरदाश्त की जायेगी. हर हाल में शांति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की ड‍्यूटी है. एसपी ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने एरिया के चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती करने का निर्देश दिया.
इसके अलावा असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. यह भी कहा कि संदेहास्पद स्थिति में उन्हें गिरफ्तार भी कर ले. वहीं आम जनता के साथ मधुर संबंध बना कर रखना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन