सिमरन की गला दबा कर हत्या की कोशिश, आरोपित युवक गिरफ्तार

बाजपट्टी (सीतामढ़ी) : ढाका के मो शमीम अख्तर के शिकंजे से मुक्त करायी गयी सिमरन (काल्पनिक नाम) की सोमवार की रात हत्या की कोशिश की गयी. गला दबा कर जान मारने की कोशिश करने के आरोप में परमानंद कुमार नामक युवक को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया. उसे मंगलवार […]
बाजपट्टी (सीतामढ़ी) : ढाका के मो शमीम अख्तर के शिकंजे से मुक्त करायी गयी सिमरन (काल्पनिक नाम) की सोमवार की रात हत्या की कोशिश की गयी. गला दबा कर जान मारने की कोशिश करने के आरोप में परमानंद कुमार नामक युवक को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया. उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
सिमरन की मानें, तो परमानंद मो शमीम का सहयोगी है. उसने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश भी की. पुलिस ने परमानंद के पास से एक चाकू बरामद किया है. ढाका से मुक्त कराये जाने के बाद से ही सिमरन एक महिला व एक पुरुष अंगरक्षक के संरक्षण में रह रही है. दोनों अंगरक्षकों ने ही उसकी जान व आबरू बचायी. मामले में सिमरन ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










