तीन अपराधी गिरफ्तार

Published at :30 Sep 2016 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
तीन अपराधी गिरफ्तार

कार्रवाई. पोखरैरा गांव में पुलिस ने की छापेमारी चोरी की दो बाइक भी जब्त, एक अपराधी फरार नानपुर (सीतामढ़ी) : एएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में छापामारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अपराधी फरार होने में सफल रहा. अपराधियों के पास से […]

विज्ञापन

कार्रवाई. पोखरैरा गांव में पुलिस ने की छापेमारी

चोरी की दो बाइक भी जब्त, एक अपराधी फरार
नानपुर (सीतामढ़ी) : एएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में छापामारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अपराधी फरार होने में सफल रहा.
अपराधियों के पास से दो सिक्सर, दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक डाइगर, एक मोबाइल, एक घड़ी व चोरी की पैसन प्रो दो बाइक जब्त की गयी. बाइक का नंबर क्रमश: बीआर 29 डब्ल्यू 7661 एवं बीआर 06 एके 5682 है.
गिरफ्तार अपराधियों में थाना क्षेत्र के फैजपुर का अब्दुल कादिर, मोहिनी का मो सहबाज व मो इम्तियाज शामिल है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है. एएसपी श्री कुमार ने बताया कि पोखरैरा गांव के ओमप्रकाश साह ने बुधवार को थाना में एक आवेदन देकर अपनी पैसन प्रो बाइक नंबर बीआर 06 एके/ 5682 की चोरी की बाबत प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
इस बाइक को बरामद करने व चोरों को पकड़ने के लिये पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया. गुप्ता सूचना के आधार पर बुधवार की रात पुलिस पदाधिकारी व बीएमपी जवानों के साथ पोखरैरा गांव में छापामारी की गयी, जहां से चोरी की दो बाइक, अाग्नेयास्त्र व अन्य सामान के साथ तीन अपराधियों को दबोच लिया गया, जबकि गौड़ा गांव का मिट्ठू कुमार फरार हो गया. उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
एएसपी ने बताया कि फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है कि इन अपराधियों का तार किस ग्रुप से जुड़ा हुआ है. पूछताछ की जा रही है.
दो सिक्सर, दो देसी कट्टा बरामद
पकड़े गये अपराधी एवं मौजूद एएसपी पंकज कुमार व अन्य .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन