दुर्गापूजा को शांति समिति की बैठक

चोरौत : दुर्गापूजा व मुहर्रम को ले स्थानीय बीआरसी में प्रमुख पशुपति कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की अध्यक्षता में पूजा समितियों को निर्धारित रूट से ही विसर्जन के लिए प्रतिमा ले जाने को कहा गया. बीडीओ नीलकमल ने पूजा स्थलों पर जल जमाव को देर करने से यह कहते हुए हाथ खड़ा कर […]
चोरौत : दुर्गापूजा व मुहर्रम को ले स्थानीय बीआरसी में प्रमुख पशुपति कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की अध्यक्षता में पूजा समितियों को निर्धारित रूट से ही विसर्जन के लिए प्रतिमा ले जाने को कहा गया. बीडीओ नीलकमल ने पूजा स्थलों पर जल जमाव को देर करने से यह कहते हुए हाथ खड़ा कर दिया कि इस मद में आवंटन ही नहीं है.
संबंधित मुखिया से बात कर समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया. ओपी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि डीजे बजाने पर प्रतिबंध है. पूजा व ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है. मौके पर पीएचसी प्रभारी डा शंभु प्रसाद महतो, पूर्व सरपंच कमल किशोर पाठक, हेमंत शुक्ला, बुद्धिनाथ पाठक, रामदेव ठाकुर, राजू पाठक, विप्लव झा, महादेव साह, साधु शरण दास व अब्दुल जब्बार अंसारी समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










