कटसरी पंचायत में खाद्यान्न कालाबजारी की जांच शुरू

Published at :27 Sep 2016 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
कटसरी पंचायत में खाद्यान्न कालाबजारी की जांच शुरू

कार्रवाई. प्रखंड प्रमुख व ग्रामीणों ने की थी जांच की मांग डुमरी कटसरी : प्रखंड के महम्मदपुर कटसरी पंचायत में खद्यान्न कालाबाजारी का मामला सामने आते ही विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. एसडीओ लालबाबू सिंह द्वारा गठित टीम ने सोमवार को कटसरी पंचायत के जनवितरण प्रणाली दुकानों की जांच की. टीम में […]

विज्ञापन

कार्रवाई. प्रखंड प्रमुख व ग्रामीणों ने की थी जांच की मांग

डुमरी कटसरी : प्रखंड के महम्मदपुर कटसरी पंचायत में खद्यान्न कालाबाजारी का मामला सामने आते ही विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. एसडीओ लालबाबू सिंह द्वारा गठित टीम ने सोमवार को कटसरी पंचायत के जनवितरण प्रणाली दुकानों की जांच की. टीम में शिवहर बीडीओ चंद्रभूषण प्रसाद, पिपराही बीडीओ अजय कुमार, व तरियानी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिंह शामिल थे. मालूम हो कि प्रखंड प्रमुख सरिता देवी ने जन शिकायत के आलोक में इस पंचायत के जांच की मांग की थी. इधर झिटकाही व उदय छपड़ा के ग्रामीण राम गणेश सिंह, मो. फकीरा राय, मो.जान, मो.जमीर,मो. नेेजामुद्दीन नेे एसडीओ को आवेदन देकर डीलर सुरेश सिंह पर खाद्यान्न कालाबाजार में बेचनेे का आरोप लगाया था. जिसमें कहा गया था
कि डीलर द्वारा एक माह का खाद्यान्न दिया जा रहा है. जबकि लाभुक के कार्ड पर अगस्त व सितंबर माह का वितरण अंकित किया जा रहा है. उधर कटसरी गांव के ग्रामीण मोसाफिर, सीता देवी, राधेश्याम साह, बिंदेश्वर भगत, मीना देवी ने भी एसडीओ को आवेदन देकर डीलर मुन्नी देवी के विरुद्ध एक माह का खाद्यान्न कालाबजार में बेचने का आरोप लगाया था. एसडीओे ने जांच टीम द्वारा जांच किये जाने की बात की पुष्टि की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन