पुराने रुट चार्ट से होगा मूर्ति विसर्जन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक में सदर एसडीओ संजय कृष्ण व एएसपी राजीव रंजन डुमरा : दुर्गापूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने व आपसी भाईचारा बनाये रखने को लेकर रविवार को डुमरा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने की. इस दौरान उन्होंने समाज में भाईचारे का माहौल […]
विज्ञापन
बैठक में सदर एसडीओ संजय कृष्ण व एएसपी राजीव रंजन
डुमरा : दुर्गापूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने व आपसी भाईचारा बनाये रखने को लेकर रविवार को डुमरा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने की. इस दौरान उन्होंने समाज में भाईचारे का माहौल बनाये रखने व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने सभी पूजा समितियों को पिछले वर्ष के रूट चार्ट के अनुसार मूर्ति विसर्जन करने का निर्देश दिया. इसके लिए थाना से लाइसेंस प्राप्त कर कार्यक्रम की तिथि, स्थान व समय का लिखित जानकारी देने का निर्देश सभी समितियों को दिया गया. डीजे के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया.
सभी डीजे ऑपरेटरों को अपना डीजे सिस्टम थाना के समक्ष जमा करने को कहा गया. अध्यक्ष व सचिव समेत अन्य सदस्यों का विवरण भी थाना में उपलब्ध कराने को कहा गया. बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों को संबोधित क्षेत्र में दोनों त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की गयी. एएसपी राजीव रंजन ने कहा असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा वाहन चेकिंग व अवैध नशीली पदार्थ के बिक्री को लेकर भी सघन अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष छोटन कुमार, अवर निरीक्षक बिकाऊ राम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गजेंद्र राय, मुखिया शैलेंद्र कुमार कब्बु, गौड़ी यादव, अनिल कुमार यादव के अलावा देवेंद्र कुमार यादव, मृत्युंजय कुमार, देवेंद्र पासवान व पंकज कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










