एक साथ 51 हजार जलेंगे दीप

Published at :25 Sep 2016 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
एक साथ 51 हजार जलेंगे दीप

सीतामढ़ी : जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम पर भी मां दुर्गा की पूजा की तैयारी शुरू कर दी गयी है. पिछले 25 वर्ष से पूजा होती आ रही है. पूजा का यह 26वां वर्ष है. प्रतिमा निर्माण के लिए कोलकत्ता से कुशल कारिगर को बुलवाया गया है. इस बार भी सीता कुंड के किनारे एक साथ […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम पर भी मां दुर्गा की पूजा की तैयारी शुरू कर दी गयी है. पिछले 25 वर्ष से पूजा होती आ रही है. पूजा का यह 26वां वर्ष है. प्रतिमा निर्माण के लिए कोलकत्ता से कुशल कारिगर को बुलवाया गया है. इस बार भी सीता कुंड के किनारे एक साथ 51 हजार दीपों को जला कर दीपोत्सव मनाया जायेगा. पुनौरा धाम पर बनाया जाने वाला पंडाल दर्शनीय होता है.

पूजा समिति को भंग कर नये सिरे से गठन किया गया है. ओमप्रकाश सिंह को अध्यक्ष, दीनानाथ कुमार को सचिव व रौशन रंजन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. पूजा की तैयारी को ले महंत कौशल किशोर दास की अध्यक्षता में बैठक की गयी, जिसमें सुशील सिंह, रामबाबू मरांडी, मुगल प्रधान, नागेंद्र ठाकुर, राजकिशोर साह, मनीष सिंह, सुनील सिंह, विनोद कुमार, कपल कुमार, रंजीत, छोटे, वीरेंद्र व श्रवण समेत अन्य मौजूद थे.
इस बार पूजा में खर्च होंगे तीन लाख रुपये
बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन