शहर में छात्रों का उपद्रव, तोड़फोड़, लाठीचार्ज

Published at :23 Sep 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में छात्रों का उपद्रव, तोड़फोड़, लाठीचार्ज

उड़ी में हमले के विरोध में किया प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ लगाये नारे सीतामढ़ी : जम्मू-कश्मीर के उड़ी में भारतीय सैन्य शिविर पर हमले के विरोध में गुरुवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में छात्र डंडा, बांस व तिरंगा लिये शहर की ओर […]

विज्ञापन

उड़ी में हमले के विरोध में किया प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ लगाये नारे

सीतामढ़ी : जम्मू-कश्मीर के उड़ी में भारतीय सैन्य शिविर पर हमले के विरोध में गुरुवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में छात्र डंडा, बांस व तिरंगा लिये शहर की ओर कूच कर गये. जबरन स्कूल, कॉलेज, दुकानों व सिनेमा हॉल को बंद करा दिया.
शहर में छात्रों
छात्रों के समूह में
शामिल उपद्रवी तत्वों ने जमकर बवाल काटा. प्रमुख मार्गों की नाकेबंदी कर दी. मेहसौल चौक के चारों ओर टायर जला कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये. रेलवे जंकशन पर भी तोड़फोड़ की. मेहसौल गुमटी के बैरियर को गिरा कर जाम कर दिया. वहीं स्टेशन के आरक्षण काउंटर में घुस कर बैनर व बोर्ड को क्षति पहुंचाया. स्टेशन पर छात्रों की भगदड़ के बीच कुछ यात्री गिर कर घायल भी हुए.
बढ़ते के बीच डीएम राजीव रोशन, एसपी हरि प्रसाथ एस, सदर एसडीओ संजय कृष्ण, एएसपी राजीव रंजन पुलिस बल के साथ पहुंचे. डीएम व एसपी ने खुद मोर्चा संभाल लिया. पुलिस जवानों ने छात्रों व उपद्रवी तत्वों पर जमकर लाठीचार्ज किया. इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. पुलिस ने बवाल कर रहे 16 छात्रों को हिरासत में लिया है. उपद्रव के बाद शहर में करीब तीन घंटे तक तनाव कायम रहा. हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य होने पर दुकानें खुल गयी.
साढ़े नौ बजे एकत्र हुए सैकड़ों छात्र
सुबह करीब साढ़े नौ बजे रिंग बांध पर छात्र पहुंचे थे. वहां छात्रों ने ‘भारत माता की जय’,’ पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘नवाज शरीफ होश में आओ’, ‘पाक के खिलाफ कार्रवाई करो’ आदि नारे लगाते हुए शहर की ओर कूच किया. उनके हाथों में बैनर, पोस्टर, डंडा, बांस व तिरंगा झंडा था. कारगिल चौक पर पहुंचे छात्रों का समूह अलग-अलग हिस्सों में बंट गया. आम लोग भी उनके साथ हो गये. भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसके बाद छात्रों को आम लोगों से मिल रहा समर्थन ठंडा पड़ गया. इस बीच छात्रों का समर्थन कर रहे लोग विरोध पर उतर गये, जिसके बाद प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा.
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
ऐहतियात के तौर पर पूरे शहर में दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारियों को सशस्त्र बल के साथ तैनात किया गया है. पुलिस के जवानों ने एएसपी (ऑपरेशन) संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में बाइक से फ्लैग मार्च किया. इसमें एसएसबी के जवान भी शामिल थे. एसपी ने नगर थानाध्यक्ष को शहर में सघन गश्त लगाने का निर्देश दिया है. एसपी ने बताया कि उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा.
कोट–
बवाल के कारण विधि-व्यवस्था प्रभावित हुई है. छात्रों ने बंद के दौरान उपद्रव किया. दुकानों में तोड़फोड़ की. स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए लाठीचार्ज करनी पड़ी. कुछ छात्र हिरासत में लिये गये हैं. ऐसे किसी आयोजन की सूचना प्रशासन को नहीं दी गयी थी. अब स्थिति सामान्य है. प्रशासन असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटेगा.
राजीव रौशन, डीएम
बंद कराया स्कूल, कॉलेज व दुकानें, आधा दर्जन छात्र घायल
छात्रों ने
स्थिति पर नियंत्रण के लिए डीएम व एसपी खुद उतरे सड़क पर
16 छात्रों को लिया गया हिरासत में
कृष्णा मार्केट के पास प्रदर्शन करते छात्र.
पुलिस ने 16 छात्रों को लिया हिरासत में
लाठीचार्ज में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन