दो बहनों के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Sep 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

रीगा थाना के चंडिहा की है रहनेवाली 18 अगस्त को बहन रवीना के साथ हुई थी अगवा रवीना की बरामदगी के लिए छापेमारी सीतामढ़ी/रीगा : रीगा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात बाजपट्टी थाना के धनकौल गांव में छापेमारी कर अपहृत दो सगी बहन में से तवाना खातून को बरामद कर लिया. चंडिहा (रीगा) […]
विज्ञापन
रीगा थाना के चंडिहा की है रहनेवाली
18 अगस्त को बहन रवीना के साथ हुई थी अगवा
रवीना की बरामदगी के लिए छापेमारी
सीतामढ़ी/रीगा : रीगा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात बाजपट्टी थाना के धनकौल गांव में छापेमारी कर अपहृत दो सगी बहन में से तवाना खातून को बरामद कर लिया. चंडिहा (रीगा) निवासी शेख मुनीश की पुत्री तवाना खातून व रवीना खातून को 18 अगस्त को बेचने की नियत से गांव के ही मो नौशाद एवं उसकी पत्नी फूलो खातून ने अन्य के सहयोग से अपहरण कर लिया था.
थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अपहर्ता नौशाद को गिरफ्तार कर रवीना के बारे में पूछताछ की जा रही है. रवीना की बरामदगी के लिए सहायक दारोगा सुरेश कुमार सिंह एवं विजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
बताया जाता है कि एक साथ दोनों सगी बहन के गायब होने के बाद पिता ने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिल कर काफी खोजबीन किया, किंतु दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा था. गांव के ही नौशाद पर शक किया गया, जिसको लेकर गांव में पंचायती भी बैठी थी.
महेश ने तवाना से कर ली शादी
सोमवार की रात्रि महेश ने गांव के हीं मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से तवाना खातून के साथ शादी कर ली. शादी के वक्त पुरोहित के रुप में अरुण भगत एवं दुलार ठाकुर वहां मौजूद था. परिजन की सूचना पर सहायक दारोगा सुरेश कुमार सिंह, विजय कुमार सशस्त्र बल के साथ पहुंच कर तवाना को बरामद कर लिया. पुलिस के आने की भनक पर महेश राय व अन्य फरार हो गया.
घटना का मास्टर पीस है नौशाद
या जाता है कि नौशाद एवं उसकी पत्नी फूलो खातून उक्त घटना की मास्टर पीस है. भोली भाली लड़कियों को जाल में फंसा कर अपहरण कर बेचना दोनों का मुख्य पेशा बन गया है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नौशाद एंड गैंग द्वारा अब तक कितने अपहरण को अंजाम दिया है.
उसके गिरोह में शामिल अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. नौशाद से पूछताछ में कई और राज भी खुलने की आशंका है.
अपहृत तवाना धनकौल में मिली
मोटी रकम लेकर बेची गयी तवाना: लोक लाज के भय से परिजनों ने तब थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी थी. इस बीच पता चला कि नौशाद उसकी पत्नी के साथ पिपराही गांव के सोनम मंसूरी एवं बाजपट्टी थाना के धनकौल गांव निवासी अजीम मंसूरी के सहयोग से मोटी रकम लेकर दोनों बहन को बेच दिया है. तवाना को धनकौल गांव निवासी महेश राय के हाथ बेचने की बात सामने आ रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










