अपराधियों के हमले से जख्मी दंपती की हालत में सुधार

Published at :15 Sep 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों के हमले से जख्मी दंपती की हालत में सुधार

सीतामढ़ी/बैरगनिया : सुप्पी सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेंग गांव में सोमवार की रात अपराधियों के जानलेवा हमले में जख्मी दंपती की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह की पहल पर एसकेएमसीएच में चिकित्सक जख्मी दंपती की चिकित्सा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे है. चिकित्सक मुस्तैद है. इसकी […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बैरगनिया : सुप्पी सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेंग गांव में सोमवार की रात अपराधियों के जानलेवा हमले में जख्मी दंपती की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह की पहल पर एसकेएमसीएच में चिकित्सक जख्मी दंपती की चिकित्सा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे है. चिकित्सक मुस्तैद है.

इसकी का प्रतिफल हैं कि जख्मी पोस्टमाटर सुनिल सिंह व उनकी पत्नी सिंह की स्वस्थ्य में सुधार हो रहा है. होश आने पर जख्मी श्री सिंह ने अपने पुत्र राहुल कुमार सिंह को बताया कि अपराधियों की संख्या दो थी. दोनों बाइक से आये थे और पिस्टल से लैस थे. दोनों अपराधी नेपाल के रौतहट जिला के ब्रह्मपुरी गांव के रहने वाले है. अपराधियों के रिश्तेदार इसी क्षेत्र में है. इस कारण उनका रिश्तेदारों के यहां बराबर आना-जाना लगा रहता है. दोनों अपराधियों को देखकर वे पहचान लेंगे.
घटना से ग्रामीणों में दहशत
जख्मी सुनिल सिंह ने अपराधियों को पहचान लेने का किया दावा
कहा, दो अपराधी थे,
दोनों हैं नेपाल के ब्रह्मपुरी गांव के निवासी
बता दें कि हाल में ढेंग गांव में डकैती की घटना हुई थी. इस घटना को लोग भूल भी नहीं पाये थे कि अपराधियों के हमले से ग्रामीण सहम गये है. इस घटना पर गांव के कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने को तैयार नहीं है. बैरगनिया व सीतामढ़ी के बीच बसे इस गांव के पश्चिम में बागमती का दियारा क्षेत्र है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन