हिंदी के बिना हमारी पहचान अधूरी : प्राचार्य

सीतामढ़ी : नहर चौक, डुमरा रोड स्थित वाइब्रेंट प्रिपरेटरी स्कूल में बुधवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर हिंदी दिवस मनाया गया. मौके पर स्कूल के प्राचार्य दिनेश झा ने वर्तमान में हिंदी की व्यापकता, सार्थकता व स्थिति पर विस्तार से चर्चा की़ कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है. अब भी हमारे देश में […]
सीतामढ़ी : नहर चौक, डुमरा रोड स्थित वाइब्रेंट प्रिपरेटरी स्कूल में बुधवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर हिंदी दिवस मनाया गया. मौके पर स्कूल के प्राचार्य दिनेश झा ने वर्तमान में हिंदी की व्यापकता, सार्थकता व स्थिति पर विस्तार से चर्चा की़ कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है. अब भी हमारे देश में आधी से अधिक आबादी हिंदी बोलती, समझती व लिखती है, पर यह भाषा अब राजनीति का शिकार बनते जा रही है. यह हमारे देश की पहचान व धरोहर है.
इसके बिना हमारी पहचान अधूरी है. अत: इसकी रक्षा व विस्तारीकरण के प्रति हमें उत्साहित व संकल्पित होना चाहिए. हमारा देश कृषि प्रधान है. आज भी अधिक से अधिक लोग गांव में निवासी करते हैं और उसके लिए हिंदी से सरल भाषा कोई और नहीं हो सकती. यह बात अलग है
कि आधुनिकता के इस दौर में किसी अन्य भाषा को तरजीह दिया जा रहा है, जिसे भी अपनाने की जरूरत है. इसका यह मतलब नहीं कि हम अपनी मातृभाषा व राष्ट्रभाषा के प्रति किसी प्रकार के भेदभाव या छल करें. हम सबों को एकजुट होकर तन-मन-धन से इस भाषा के प्रति समर्पित होने की जरूरत है. इस दौरान शिक्षक सच्चिदानंद झा, साकेत कर्ण, रमेश झा, प्रशांत कुमार, प्रकाश कुमार, अनीषा प्रीति व प्रियंका कुमारी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










