नशाखुरानी गिरोह ने तीन को लूटा

सीतामढ़ी : नशाखुरानी गिरोह ने मुंबई से मजदूरी कर घर लौट रहे दो मजदूर को नशा खिलाकर लूट लिया. मेहसौल ओपी की पुलिस ने गुरुवार की सुबह बरियारपुर फोर लेन के पास बेहोश पड़े उक्त दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. इसमें नेपाल के सर्लाही जिला के सुंदरपुर निवासी […]
सीतामढ़ी : नशाखुरानी गिरोह ने मुंबई से मजदूरी कर घर लौट रहे दो मजदूर को नशा खिलाकर लूट लिया. मेहसौल ओपी की पुलिस ने गुरुवार की सुबह बरियारपुर फोर लेन के पास बेहोश पड़े उक्त दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. इसमें नेपाल के सर्लाही जिला के सुंदरपुर निवासी मो अहमद हुसैन का पुत्र मो सद्दाम तथा मो इजराइल का पुत्र मो शमसुल शामिल है. दोनों के पास से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजन को सूचित कर दिया है.
वहीं नेपाल के मलंगवा के पड़रिया निवासी सुरेंद्र मंडल का पुत्र तेजनारायण मंडल नशाखुरानी गिरोह का शिकार बन गया. वह लुधियाना से कमा कर घर लौट रहा था. सीतामढ़ी रेलवे जंकशन पर वह बेहोश पड़ा मिला, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










