सुरसंड में नवजात की मौत पर हंगामा

Published at :08 Sep 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
सुरसंड में नवजात की मौत पर हंगामा

सुरसंड (सीतामढ़ी) : स्थानीय पीएचसी में नवजात की मौत पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. आक्रोशित परिजनों ने मुख्य द्वार पर ताला जड़ डॉक्टर व कर्मियों को बंधक बना लिया. शव के साथ गेट पर ही धरने पर बैठ गये. सीएस व पीएचसी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की. प्रभारी डॉ अमरनाथ गुप्ता परिजनों को समझाने […]

विज्ञापन

सुरसंड (सीतामढ़ी) : स्थानीय पीएचसी में नवजात की मौत पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. आक्रोशित परिजनों ने मुख्य द्वार पर ताला जड़ डॉक्टर व कर्मियों को बंधक बना लिया. शव के साथ गेट पर ही धरने पर बैठ गये. सीएस व पीएचसी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की. प्रभारी डॉ अमरनाथ गुप्ता परिजनों को समझाने आये, तो उन्हें भी बंधक बना लिया. दरअसल, नवजात की हालत गंभीर देख परिजनों ने डॉक्टरों से रेफर करने को कहा था. इसी दौरान ममता विमला देवी उर्फ

सुरसंड में नवजात
गोलिया देवी व रेणु देवी नवजात को छोड़ने के पहले दो हजार रुपये की मांग की. जब तक परिजन उन्हें रुपये देते, तब तक देर हो चुकी थी. नवजात की मौत हो गयी.
प्रखंड के हनुमाननगर गांव निवासी व पीड़िता के पिता गफ्फार राइन व चाचा इंताफ राइन ने बताया कि बेटी रेहाना खातून को प्रसव के लिए मंगलवार की रात पीएचसी में भरती कराया गया. बुधवार सुबह उसका प्रसव हुआ. ड्यूटी पर डॉ आरके सिंह थे. नवजात की स्थिति नाजुक देख उसे रेफर करने की इजाजत मांगी गयी. तब ममता ने अवैध रूप से दो हजार रुपये की मांग की. नौ सो रुपये देने पर उसे मुक्त किया गया. सीतामढ़ी ले जाने के क्रम में नवजात की मौत हो गयी. परिजन सलमा खातून व हसीना खातून ने बताया कि पैसे की खातिर चार घंटे तक पीएचसी में ही रोक कर रखे जाने के कारण यह हादसा हो गया.
परिजनों ने डॉक्टर व कर्मियों को बनाया बंधक
पीएचसी में लगाया ताला, गेट पर धरने पर बैठे परिजन
बच्चे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने किया था रेफर
दो हजार के लिए ममता ने रोके रखा नवजात को
नौ सौ रुपये वसूल करने के बाद
जाने दिया
पीएचसी से छोड़ने में देरी के चलते हुई मौत
ममता पर होगी कार्रवाई
पीएचसी प्रभारी डॉ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि परिजन की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. दोनों ममता के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. अनुशंसा पत्र देखने के बाद ही परिजन शांत हुए. इधर, डॉ आरके सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे प्रसव हुआ था. कुछ ही देर बाद नवजात का रंग नीला पड़ गया. सुबह 6:40 बजे नवजात को रेफर कर दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन